Bhabhi Kamal Kaur: गिरफ्तार निहंग सिंहों को लेकर कोर्ट ने दिए ये आदेश, पढ़ें...

Edited By Vatika,Updated: 18 Jun, 2025 04:40 PM

bhabhi kamal kaur murder case

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भाभी कमल कौर की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए

बठिंडा (वर्मा): सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भाभी कमल कौर की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए निहंग सिंह जसप्रीत सिंह और निमनजीत सिंह को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने अदालत में याचिका दायर कर आरोपियों को जेल भेजने की मांग की थी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया।

आरोपियों के वकील ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि हम पहले दिन से ही कह रहे थे कि पुलिस के पास रिमांड से कोई नई जानकारी हासिल करने का आधार नहीं था। यह सब सिर्फ ज़बरदस्ती और कथित टॉर्चर के लिए किया गया था।

वकील ने यह भी दावा किया कि अमृतपाल सिंह महिरों को पुलिस ने हिरासत में लिया है लेकिन उसे अदालत में पेश नहीं किया जा रहा, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल, इस केस से जुड़े कई पहलुओं की जांच अभी जारी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!