बरनाला की कृपा गर्ग ने CSIR की परीक्षा में गाड़े झंडे

Edited By Sunita sarangal,Updated: 31 Jan, 2020 04:26 PM

barnala s kripa garg in csir exam

बरनाला की छात्रा कृपा गर्ग ने काउंसिल आफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च मैथेमैटिक्स में आल इंडिया में से 90वां स्थाल हासिल कर शहर और अपने माता-पिता का नाम रौशन किया

बरनाला(विवेक सिंधवानी, रवि): बरनाला की छात्रा कृपा गर्ग ने काउंसिल आफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च मैथेमैटिक्स में आल इंडिया में से 90वां स्थाल हासिल कर शहर और अपने माता-पिता का नाम रौशन किया है। इसके साथ-साथ उसने जूनियर रिसर्च फेलोशिप प्राप्त की है। कृपा गर्ग मैथमेटिक्स की साइंटिस्ट बनना चाहती है जिससे छात्रों को मैथ संबंधी सही जानकारी दे सके।

कृपा गर्ग का कहना है कि आम तौर पर छात्र मैथ में भी रट्टा लगाते हैं, जबकि इसे समझने की जरूरत है। 12वीं तक की पढ़ाई कृपा गर्ग ने बाबा गांधा सिंह पब्लिक स्कूल बरनाला से की। इसके बाद बी.एस.सी. नान मैडीकल की पढ़ाई एम.सी.एस. डी.ए.वी. कालेज चण्डीगढ़ से और एम.एस.सी. की पढ़ाई मरांडा हाऊस दिल्ली यूनिवर्सिटी से की। इसके बाद उसने सी.एस.आई.आर. का पेपर दिया और आल इंडिया में से 90वें स्थान पर रही। वह रोजाना 18 घंटे पढ़ती थी। पढ़ाई के इलावा उसे डांस और नावल पढ़ने का शौक है। अब वह मैथ की पी.एच.डी. करना चाहती है। कृपा गर्ग अपनी सफलता का श्रेय सोमनाथ गर्ग, बड़ी बहन ऋचा गर्ग और अपने परिवार को देती है, जिन्होंने समय-समय पर उसका मार्गदर्शन किया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!