नूरपुरबेदी में सड़क सुरक्षा रामभरोसे! डिवाइडरों से गायब लाइटें और रिफ्लेक्टर, हादसों का खतरा बढ़ा

Edited By Kalash,Updated: 31 Aug, 2026 02:08 PM

bad road safety in nurpur bedi

नूरपुरबेदी कस्बे में सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बनाए गए डिवाइडर अब लोगों की चिंता का कारण बनते जा रहे हैं।

नूरपुरबेदी (भंडारी): नूरपुरबेदी कस्बे में सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बनाए गए डिवाइडर अब लोगों की चिंता का कारण बनते जा रहे हैं। नूरपुरबेदी शहर और कस्बा बैंस में मुख्य मार्ग पर बनाए गए इन डिवाइडरों पर न तो पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की गई है और न ही रात्रि के समय दूर से दिखाई देने वाली रिफलैक्टिव (चमकीली) टेप लगाई गई है। परिणामस्वरूप आए दिन छोटे-बड़े सड़क हादसे हो रहे हैं, लेकिन संबंधित विभाग इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान देने के बजाय अनदेखी कर रहा है।

नूरपुरबेदी से गुजरने वाला मुख्य मार्ग क्षेत्र के अनेक गांवों और शहरों को जोड़ता है। इस सड़क पर दिन-रात वाहनों की भारी आवाजाही बनी रहती है। रात के समय जब दृश्यता कम हो जाती है, तब सड़क के बीच बने डिवाइडर स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देते। कई बार बाहरी क्षेत्रों से आने वाले वाहन चालक डिवाइडर का सही अनुमान नहीं लगा पाते और सीधे उससे टकरा जाते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले कुछ महीनों में कई वाहन इन डिवाइडरों से टकरा चुके हैं, जिनमें कई लोग घायल भी हुए हैं।

चौराहों से ब्लिंकिंग लाइटें लंबे समय से गायब 

बताने योग्य है के तख्तगढ़ कस्बा और नूरपुरबेदी शहर में बने डिवाइडरों के चौराहों पर लगाई गई ब्लिंकिंग लाइटें गत लंबे समय से गायब है। इनमें से ज्यादातर उक्त लिए जा तो हादसों की वजह से टूट चुकी है जा फिर सोलर लाइट लगे होने के चलते चोरी की जा चुकी है की वजह से जा तो टूट चुकी है जिससे विभाग ने अभी तक स्थापित करना उचित नहीं समझा है और यही वजह हादसों को दावत दे रही है।

डिवाइडर बनाते समय सुरक्षा मानकों का नहीं रखा गया ध्यान : इशूपाल चौधरी 

भाजपा नेता इशूपाल चौधरी ने कहा कि डिवाइडर बनाते समय सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान नहीं रखा गया। आमतौर पर ऐसे डिवाइडरों पर रिफ्लैक्टर, चमकीली टेप, कैट आई तथा चेतावनी संकेत लगाए जाते हैं ताकि रात के समय वाहन चालकों को सड़क की स्थिति स्पष्ट रूप से दिखाई दे सके। लेकिन नूरपुर बेदी के कई डिवाइडरों पर ऐसी कोई व्यवस्था नजर नहीं आती। यही कारण है कि दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है।

स्थानीय दुकानदारों, समाजसेवियों और वाहन चालकों ने कई बार संबंधित अधिकारियों और लोक निर्माण विभाग का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है। इसके बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों का आरोप है कि विभाग समस्या से पूरी तरह अवगत होने के बावजूद गंभीरता नहीं दिखा रहा। यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।

डिवाइडरों पर जगह-जगह घास उगा, आई कैचर गायब 

उक्त डिवाइडरों के दोनों तरफ लंबी-लंबी घास हो चुकी है जब के जिससे प्रतिदिन हादसे बढ़ाने का खतरा बना रहता है। इसी प्रकार धुंध के दिनों में राहगीरों को मार्ग दिखाने के लिए लगाई गई आई कैचर भी सड़क से गायब हैं जिसे विभाग ने अभी तक लगाना उचित नहीं समझा है। जय सभी कमियां प्रतिदिन हाथों को दावत दे रही है जिसकी तरफ विभाग को जल्द से जल्द उचित ध्यान देना चाहिए।

चेतावनी बोर्ड व डिवाइडरों पर प्रकाश की व्यवस्था न होना चालकों के लिए बड़ा खतरा : धर्मपाल सैनी 

धर्मपाल जिला कनवीनर सयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि कि सडक़ सुरक्षा केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं होती, बल्कि उचित संकेतक, प्रकाश व्यवस्था और चेतावनी उपकरण भी उतने ही आवश्यक होते हैं। यदि डिवाइडरों पर सोलर लाइटें, रिफ्लैक्टिव टेप और अन्य सुरक्षा उपकरण लगा दिए जाएं तो दुर्घटनाओं की संभावना काफी हद तक कम हो सकती है।

सरकार के पास अगर पैसा नहीं है तो पीर बाबा जिंदा शहीद का फंड इस्तेमाल करें : वरिंदर ढिल्लों 

पंजाब यूथ काग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बरिन्द्र सिंह ढिल्लों ने कहा कि उक्त डिवाइडर के कारण हादसे हो रहे है हम पहले ही हादसों का कारण विरोध करते रहे है मगर पंजाब सरकार में उक्त डिवाइडर की तरफ कोई ध्यान नही दिया जा रहा है 4 वर्ष में मात्र डिवाइडर को पेंट ही किया है मगर हादसों को रोकने के लिए उक्त डिवाइडर पर कोई उचित प्रंबध नही किया गया है अगर मौजूदा सरकार के पास डिवाइडर के लिए पैसा नही है तो पीर बाबा जिंदा शहीद जी के फंड से डिवाइडर को दोनों तरफ लाइट लगाई जाए जिस से एक तरफ र उक्त मार्ग रोशनी होगी और हादसों को भी रुक सकते है

डिवाइडरों का निरीक्षण करवा कर कमियों को दूर किया जाए : शहर वासी 

शहरवासियों ने कहा कि प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि नूरपुर बेदी में बने सभी डिवाइडरों का निरीक्षण कराया जाए तथा जहां भी सुरक्षा संबंधी कमियां हैं, उन्हें तुरंत दूर किया जाए। लोगों का कहना है कि प्रशासन को किसी बड़े हादसे का इंतजार करने के बजाय पहले ही आवश्यक कदम उठाने चाहिए। सड़क सुरक्षा से जुड़ा यह मामला सीधे आम नागरिकों के जीवन से संबंधित है, इसलिए संबंधित विभाग को अपनी जिमेदारी निभाते हुए तत्काल प्रभाव से उचित प्रबंध करने चाहिए, ताकि लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

सड़क का युद्ध स्तर पर काम चल रहा है जिसके मुकम्मल होने पर कमियों को दूर किया जाएगा : जे.ई. गोल्डी 

इस बंद में विवाह के जूनियर इंजीनियर गुरदयाल सिंह गोल्डी ने कहा के नूरपुर बेदी-रूपनगर मुख्य मार्ग का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है और जिसके मुकम्मल होने पर उक्त सभी कर्मियों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा स्कूलों के समक्ष स्पीड ब्रेकर बनाए जाएंगे और चोरी अथवा क्षतिग्रस्त हो चुकी ब्लिंकिंग लाइकों को भी पुन: स्थापित किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!