किसान-मजदूर एकता देखकर खुश हुए बब्बू मान, सोशल मीडिया पर कही ये बात

Edited By Vaneet,Updated: 16 Sep, 2020 12:49 PM

babbu maan happy to see farmer worker unity

पंजाबी फिल्म और संगीत जगत में कई ऐसे कलाकार भी मौजूद हैं, जो किसानों और मजदूरों के हक में आवाज बुलंद कर ...

जालंधर(ब्यूरो): पंजाबी फिल्म और संगीत जगत में कई ऐसे कलाकार भी मौजूद हैं, जो किसानों और मजदूरों के हक में आवाज बुलंद कर रहे हैं। कई ऐसे कलाकार हैं, जो रोजाना की किसी न किसी जरिए किसानों का समर्थन कर रहे हैं। 

PunjabKesari

बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा कृषि ओडीनैंस के साथ सबंधित तीन बिल पेश करने के बाद पंजाब के किसानों ने आर-पार की लड़ाई शुरु कर दी है। पंजाबभर में दस किसान जत्थेबंदियों ने सूबे में अलग-अलग स्थानों पर सड़कें जाम कर दी। इस सबको देखते हुए बब्बू मान ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सांझी की है, जो सभी का दिल जीत रही है। दरअसल, बब्बू मान ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट सांझी की है, जिसमें उन्होंने मजदूर और किसानों की एकता को देखकर खुशी जाहिर की है। बब्बू मान ने पोस्ट को सांझा करते लिखा...रूह खुश हो गई मित्रों एकता देखकर मजदूर और किसानों की... सत्ता आजे गरीबों के हाथों में, बस एक ही ख्वाब बेईमान का...।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

ਰੂਹ ਖੁਸ਼ ਹੋ ਗਈ ਮਿੱਤਰੋ ਏਕਾ ਦੇਖ ਮਜ਼ਦੂਰ ਤੇ ਕਿਸਾਨ ਦਾ.. ਸੱਤਾ ਆਜੇ ਗਰੀਬਾਂ ਦੇਆਂ ਹੱਥਾਂ ਵਿੱਚ, ਬਸ ਇੱਕੋ ਖ਼ਾਬ ਬੇਇਮਾਨ ਦਾ... rooh khush ho gyi mitro ekka dekh mazdoor te kisaan da... sattaa a je gareeban deayan hatthan vich,bss iko khaab beimaan da ;;,

A post shared by Babbu Maan (@babbumaaninsta) on Sep 15, 2020 at 6:55am PDT

बता दें कि कुछ दिन पहले बब्बू मान ने मीडिया और सरकारों को लपेटे लेते हुए लिखा था कि दिल्ली और भारत का पूरा मीडिया बॉलीवुड की खबरें या राजनीतिक खबरें दिखाता है। किसान या मजदूर की कोई बात ही नहीं करता। 80प्रतिशत लोग कृषि के साथ जुड़े हुए हैं और इन लोगों के हक की बात तो होती ही नहीं। जबकि चाहिए यह है कि 80प्रतिशत खबरें किसानों और मजदूरों की होनी चाहिए। फसलों के मूल्य मिलने चाहिए, जिस हिसाब के साथ पिछले 40 सालों में बाकी चीजों की कीमतें बढ़ी, उसी हिसाब के साथ हमारी फसलों की कीमतों भी बढऩी चाहिए, पक्की मंडियां बननी चाहिए। सरकार आप फसल खरीद कर किसानों को पैसे दे, फसलों का बीमा हो और जितनी भी हमारी बीबियां अपने घर परिवार में कृषि के साथ जुड़े काम करती, रोटी पकाती, बर्तन धोती उनको भी बनती तनख्वाह नियुक्त होनी चाहिए क्योंकि वह भी अपनी पूरी जिंदगी इस पेशे के लिए समर्पित करती हैं। किसान मजदूर के हक में पहले भी ठहरे हैं और आगे भी डट कर खड़ेंगे, हमेशा हक सच के लिए लिखते रहेंगे।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!