Jalandhar : 2 बच्चों को किडनैप करने की कोशिश, आंखों में बांधी पट्टी, मुंह में ठूंसे रूमाल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 02 Oct, 2024 09:27 PM

attempt to kidnap children in jalandhar

शहर में किडनैपिंग की बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि फुटबाल चौक के पास 2 बच्चों को बरामद किया गया है, जिन्हें किडनैप करने की कोशिश की गई है। जानकारी अनुसार दो मासूम बच्चों को उठाने की कोशिश को नाकाम कर दिया गया है।

जालंधर : शहर में किडनैपिंग की बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि फुटबाल चौक के पास 2 बच्चों को बरामद किया गया है, जिन्हें किडनैप करने की कोशिश की गई है। जानकारी अनुसार दो मासूम बच्चों को उठाने की कोशिश को नाकाम कर दिया गया है।

वहीं पीड़ित बच्चों का कहना है कि वे अपने घर के बाहर खेल रहे थे तो एक मोटरसाइकिल चालक जबरदस्ती उन्हें अपने साथ ले गया, लेकिन जैसे ही वे फुटबाल चौक के पास पहुंचे तो एक महिला की दोनों बच्चों पर पड़ी, जिसके बाद बच्चों को छुड़ा लिया गया है। बच्चों की आंखों पर पट्टियां बांधी हुई थीं और मुंह में रुमाल डाल रखे थे। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है कि आखिर बच्चे कहां से लाए गए हैं और कहां ले जाए जा रहे थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!