आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पार्टी पर हमला, ए.एस.आई. और हवलदार की मारपीट की

Edited By Mohit,Updated: 02 Nov, 2020 04:57 PM

attack on police party to catch accused

थाना सदर फिरोजपुर की पुलिस ने सहायक इंस्पैक्टर बलदेव सिंह पुत्र शमशेर सिंह निवासी.............

फिरोजपुर (आनंद): थाना सदर फिरोजपुर की पुलिस ने सहायक इंस्पैक्टर बलदेव सिंह पुत्र शमशेर सिंह निवासी हामद के बयान पर 9 लोगों के खिलाफ पुलिस पार्टी के साथ मारपीट करने और दोषियों को छुड़ाकर भगा ले जाने के आरोप में विभिन्न धाराओं तहत मामला दर्ज किया है।

जानकारी देते हुए थाना सदर फिरोजपुर के सहायक इंस्पैक्टर गुरमेल सिंह ने बताया कि बलदेव सिंह एसटीएफ फिरोजपुर सहायक इंस्पैक्टर ने बताया कि वह ड्यूटी के दौरान पुलिस पार्टी के साथ एक मामलें में चिमन सिंह पुत्र जगा सिंह निवासी हबीब वाला की मोटर पर गए थे, वहां बलविंदर सिंह उर्फ बब्बू पुत्र हरनाम सिंह व चिमन सिंह पुत्र जगा सिंह वासी हबीबवाला को पुलिस पार्टी ने काबू किया था और इसी दौरान दोषी मंगल सिंह पुत्र खजान सिंह, गुरदियाल सिंह पुत्र प्रेम सिंह, ओंकार सिंह पुत्र ज्ञान सिंह, सतनाम सिंह पुत्र गुरदियाल सिंह, बलवंत सिंह निवासी हबीब वाला व 4 अज्ञात व्यक्ति वहां आ गए जिन्होंने पुलिस पार्टी के साथ मारपीट की और ड्यूटी में रुकावट पैदा करते हुए वह दोषी चिमन सिंह को छुड़वाकर वहां से अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गए।

मामले की जांच कर रहे गुरमेल सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामलें में दोषियों पर मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरु कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!