ससुराल परिवार पर हमले का मामला, आरोपी काबू

Edited By Kalash,Updated: 09 Nov, 2024 01:34 PM

attack on in laws

थाना लांबड़ा की पुलिस ने घर में घुसकर तेजधार हथियार से ससुराल परिवार पर हमला करने वाले व्यक्ति को 24 घंटे में काबू करने में सफलता प्राप्त की है।

जालंधर : थाना लांबड़ा की पुलिस ने घर में घुसकर तेजधार हथियार से ससुराल परिवार पर हमला करने वाले व्यक्ति को 24 घंटे में काबू करने में सफलता प्राप्त की है। जानकारी देते डी.एस.पी. हुए करतारपुर सुरेंद्र पाल धोगडी ने बताया कि सब-इंस्पेक्टर बलबीर सिंह की पुलिस टीम के ए.एस.आई. सुभाष कुमार ने साथियों सहित गुरप्रीत सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी गांव माधव चंदा थाना सदर कपूरथला जिला कपूरथला को काबू किया है।

गुरप्रीत ने गत 1 नवंबर को अपनी सास कुलविंदर कौर, साली अमनदीप कौर को मार देने की नीयत के साथ तेजधार दातर लेकर उनके घर के अंदर घुसा और दातर के साथ उन पर वार कर दिए। इस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए एक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। आरोपी गुरप्रीत को माननीय अदालत में पेश किया तथा बाद में उसे जेल भेज दिया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!