घर पर हमला कर फायरिंग करने के आरोप, 6 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 25 May, 2026 02:08 PM

attack on house and firing

थाना सिटी फरीदकोट पुलिस ने घर पर हमला कर ईंट-पत्थर फेंकने और फायरिंग करने के आरोप में 6 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

फरीदकोट (राजन): थाना सिटी फरीदकोट पुलिस ने घर पर हमला कर ईंट-पत्थर फेंकने और फायरिंग करने के आरोप में 6 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बलवीर बस्ती गली नंबर 9 खब्बे, फरीदकोट निवासी लवप्रीत सिंह पुत्र सतनाम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह तलवंडी भाई में कुरियर का काम करता है। 23 मई की रात वह अपने घर की छत पर अपने एक दोस्त के साथ बातचीत कर रहा था। इसी दौरान गुरसाहिब सिंह ने उसे फोन कर धमकी देते हुए कहा कि “आज तुझे देखना ही देखना है।”

शिकायतकर्ता के मुताबिक कुछ समय बाद गुरसाहिब सिंह निवासी बलवीर बस्ती गली नंबर 9 खब्बे, करणवीर सिंह निवासी जोगियां वाली बस्ती, हरमन सिंह निवासी हरगोबिंद नगर, विशाल निवासी बलवीर बस्ती गली नंबर 10, मनी सिंह और सागर (सभी निवासी फरीदकोट) उसके घर के बाहर आ गए और उन्होंने घर पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। आरोप है कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की नीयत से उसके घर की तरफ करीब 8 से 10 फायर भी किए।

पुलिस ने मौके से 2 ईंटों के टुकड़े भी बरामद किए हैं। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि उसकी एक लड़की के साथ लव मैरिज हुई थी, लेकिन शादी के बाद वह हरमन सिंह के साथ बातचीत करने लगी थी। उसने लड़की को छोड़ दिया था, जिस रंजिश के चलते उक्त व्यक्तियों ने उस पर हमला किया। इस मामले में सहायक थाना प्रभारी तेज सिंह द्वारा आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!