Ludhiana: DMC चौकी इंचार्ज ASI स्वर्ण सिंह की मौ+त, शौक की लहर

Edited By Vatika,Updated: 04 Feb, 2026 10:36 AM

asi swarn singh died

लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है।

लुधियाना(राज): लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। डी.एम.सी. (DMC) पुलिस चौकी के इंचार्ज ए.एस.आई. (ASI) स्वर्ण सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे। पिछले कुछ दिनों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे स्वर्ण सिंह ने देर रात अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के मुताबिक, ए.एस.आई. स्वर्ण सिंह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। तबीयत ज्यादा बिगड़ने के कारण उन्हें दयानंद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMC) में भर्ती करवाया गया था, जहां डॉक्टरों की टीम उनके उपचार में जुटी हुई थी। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था; तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी सेहत में सुधार नहीं हुआ और देर रात उन्होंने संसार को अलविदा कह दिया। सुबह से ही पुलिस विभाग के आला अधिकारी और सहकर्मी उनके परिवार के साथ दुख साझा करने पहुंच रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!