गिरफ्तार हुआ Lakha Sidhana! पूरी तैयारी में था लेकिन...

Edited By Vatika,Updated: 03 Dec, 2024 04:43 PM

arrested lakha sidhana

सूत्रों से मिली जानकारी से साफ है कि लक्खे को निहाल सिंह वाला के गांव रामा से ...

मोगा: बुड्डे नाले में पड़ रही फैक्ट्रियों के गंदे पानी को रोकने के लिए 3 दिसंबर को पक्का मोर्चा लगाने की तैयारी कर रहे गुटों के संघर्ष को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। 

इस संघर्ष के नेता लक्खा सिधाना को आज मोगा जिले के गांव रामा में पुलिस प्रशासन ने घेर कर गिरफ्तार कर लिया। लक्खा सिधाना को उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वह लुधियाना में प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे।  हालांकि पुलिस प्रशासन ने इस मामले को पूरी तरह से गुप्त रखा है, लेकिन पता चला है कि लक्खा सिधाना को सी.आई.ए. स्टाफ द्वारा गिरफ्तार कर मोगा लाया गया है।

हालांकि इस मामले की पुष्टि करने के लिए कोई भी पुलिस अधिकारी तैयार नहीं है, लेकिन पंजाब केसरी को नजदीकी सूत्रों से मिली जानकारी से साफ है कि लक्खे को निहाल सिंह वाला के गांव रामा से गिरफ्तार कर CIA स्टाफ में लाया गया है। 

Related Story

    IPL
    Lucknow Super Giants

    Royal Challengers Bengaluru

    Teams will be announced at the toss

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!