हथियार के साथ 2 मादक पदार्थ विक्रेता गिरफ्तार

Edited By Vaneet,Updated: 07 Jun, 2019 09:01 PM

arms 2 drug dealer arrested with arms

रूपनगर पुलिस ने मादक पदार्थ बेचने वाले दो लोगों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।...

रूपनगर: रूपनगर पुलिस ने मादक पदार्थ बेचने वाले दो लोगों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्न शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि गाजियाबाद के रिकी (30) और ऋषिकेश के उमेश (40) को रूपनगर पुलिस ने गुरुवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 30 बोर की विदेशी रिवाल्वर सहित तीन हथियार भी बरामद किए गए हैं। 

शर्मा ने बताया कि रिकी बीते दो सालों से जालंधर में लोगों को विदेश भेजने वाले एजेंट का काम कर रहा था और उसने कथित तौर पर लोगों के साथ डेढ़ करोड़ रुपए की धोखाधड़ी भी की है। ये दोनों कथित तौर पर जालंधर, मोहाली और रूपनगर के आस-पास के इलाकों में नशीले पदार्थों की आपूर्ति करते थे और पंजाब के बाहर से हथियार और नशीले पदार्थ मंगाते थे।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!