पंजाब के इस इलाके में दिखे हथियारबंद संदिग्ध, लोगों में दहशत का माहौल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 13 Jul, 2024 11:58 PM

armed suspects seen in this area of  punjab

दीनानगर की शंकर कालोनी में 3 संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा एक घर में प्रवेश करने की कोशिश करने का मामला प्रकाश में आया है, आज प्रात: गली में लगे सी.सी.टी.वी फुटेज में उक्त तीनों युवक जिन्होंने पिठठू बैग पहने हुए थे तथा उनके हाथों में हथियार भी होने का...

दीनानगर : दीनानगर की शंकर कालोनी में 3 संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा एक घर में प्रवेश करने की कोशिश करने का मामला प्रकाश में आया है, आज प्रात: गली में लगे सी.सी.टी.वी फुटेज में उक्त तीनों युवक जिन्होंने पिठठू बैग पहने हुए थे तथा उनके हाथों में हथियार भी होने का पता चलने पर क्षेत्र भर के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

शंकर कालोनी निवासी अर्जुन चौधरी ने बताया कि गत रात्रि करीब 2 बजे उनके घर के अंदर एक व्यक्ति ने खिड़की से टार्च मारी तो उनको इस बारे पता चल जाने पर उनके द्वारा तुरन्त शोर मचाए जाने पर वह वहां से भाग निकला। जबकि प्रात: गली में लगे सी.सी.टी.वी चैक करने पर ज्ञात हुआ कि वह तीन अज्ञात व्यक्ति थे, जिनके हाथों में हथियार भी थे तथा पीठ पर पिठू बैग पहने हुए थे।  पुलिस पार्टी ने भी सूचना मिलते ही मौके का निरीक्षण किया तथा बारीकी से इसकी जांच शुरू कर दी।  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!