बाबा फरीद यूनिवर्सिटी नए चांसलर की नियुक्ति, जानें किसे मिली जिम्मेदारी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 24 Aug, 2026 12:59 AM

appointment of new chancellor for baba farid university

बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, फरीदकोट से इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। डॉ. राजिंदर बांसल को यूनिवर्सिटी का वाइस चांसलर (वी.सी.) नियुक्त कर दिया गया है। उनका कार्यकाल अगले 3 वर्षों का होगा। इस संबंध में नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं।

फरीदकोट  (राजन) : बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, फरीदकोट से इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। डॉ. राजिंदर बांसल को यूनिवर्सिटी का वाइस चांसलर (वी.सी.) नियुक्त कर दिया गया है। उनका कार्यकाल अगले 3 वर्षों का होगा। इस संबंध में नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार पंजाब सरकार की ओर से वी.सी. की नियुक्ति के लिए तीन डॉक्टरों का पैनल तैयार कर पंजाब के राज्यपाल को भेजा गया था। इस पैनल में से राज्यपाल पंजाब ने डॉ. राजिंदर बांसल के नाम को मंजूरी देते हुए उन्हें अगले 3 वर्षों के लिए यूनिवर्सिटी की कमान सौंप दी है। डॉ. राजिंदर बांसल पंजाब के जाने-माने न्यूरोलॉजिस्ट हैं और मेडिकल क्षेत्र में उनकी विशेष पहचान है। उनकी नियुक्ति के बाद यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक एवं अकादमिक कामकाज को लेकर महत्वपूर्ण फैसले लिए जाने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि वी.सी. की नियुक्ति को लेकर पिछले कुछ समय से चर्चाओं का दौर चल रहा था। पंजाब सरकार की ओर से भेजे गए तीन डॉक्टरों के पैनल में से डॉ. बांसल के नाम पर मुहर लगने के बाद इन चर्चाओं पर विराम लग गया है।

डॉ. राजिंदर बांसल की नियुक्ति की खबर सामने आते ही मेडिकल एवं यूनिवर्सिटी हलकों में चर्चा तेज हो गई है। अब अगले 3 वर्षों तक डॉ. राजिंदर बांसल बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज की कमान संभालेंगे।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!