देश के मौजूदा राजनीतिक हालात को लेकर कैप्टन, गहलोत व जाखड़ ने की चर्चा

Edited By swetha,Updated: 13 Nov, 2019 10:30 AM

anurag thakur

देश के मौजूदा राजनीतिक हालात को देखते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ तथा पंजाब कांग्रेस मामलों की प्रभारी आशा कुमारी ने बैठक कर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श...

 जालंधर(धवन): देश के मौजूदा राजनीतिक हालात को देखते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ तथा पंजाब कांग्रेस मामलों की प्रभारी आशा कुमारी ने बैठक कर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया है। 
 
कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के निमंत्रण पर अशोक गहलोत  श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व में भाग लेने के लिए आए हुए थे। धार्मिक समारोह में भाग लेने से पहले चारों नेताओं ने आपस में बैठक की तथा कांग्रेस को देश में मजबूत बनाने के विभिन्न विकल्पों पर विचार किया। 

सूत्रों के अनुसार कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि हरियाणा तथा महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के नतीजों में जनता का झुकाव कांग्रेस की तरफ बढ़ा है तथा इसे देखते हुए पार्टी को आने वाले समय में और मजबूती देने के लिए जनता से जुड़े आर्थिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की जरूरत है क्योंकि जिस तरह से देश में आॢथक हालात खराब हो रहे हैं उससे स्वाभाविक है कि जनता का झुकाव कांग्रेस की तरफ बढ़ेगा।

इस पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि केन्द्र में पुन: भाजपा सरकार बनने से देश के आर्थिक हालात खराब हुए  हैं। जी.डी.पी. की दर में लगातार गिरावट आ रही है। सुनील जाखड़ ने कहा कि देश की मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुए पंजाब में कांग्रेस ने केन्द्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया है जिसे आगे भी जारी रखा जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!