Tractor Prade में भाग लेने दिल्ली गए एक और किसान की मौत

Edited By Vatika,Updated: 25 Jan, 2021 02:21 PM

another farmer killed in delhi to attend tractor prade

जिले के गांव धांगड़ के किसान की दिल्ली के टिकरी बार्डर पर सोमवार सुबह दिल का दौरा पड़ने के कारण मौत हो गई।

मानसाः जिले के गांव धांगड़ के किसान की दिल्ली के टिकरी बार्डर पर सोमवार सुबह दिल का दौरा पड़ने के कारण मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार गुरमीत सिंह पुत्र गुरनाम सिंह गत दिवस ही ट्रैक्टर लेकर गणतंत्र किसान परेड में शामिल होने के लिए दिल्ली गया था और उसे आज सुबह दिल का दौरा पड़ गया। इसके बाद उसे बहादरगढ़ के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां मौजूद डाक्टरों ने किसान को मृत घोषित कर दिया। भारतीय किसान यूनियन (डकौदा) के नेता बलविन्दर शर्मा ने सरकार से किसान के परिवार के लिए मुआवजे और नौकरी की मांग की है। वहीं उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपना अड़ियल रवैया छोड़ कर किसानों की मांगों को मान ले।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!