नशे से उजड़ा एक और परिवार, नौजवान की मौत से मचा कोहराम

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 31 Jul, 2022 08:18 PM

another family devastated by drugs

खेमकरण अधीन आते गांव भाई लद्धू में नशा बेचने वाले व्यक्ति के घर एक 33 साल उम्र के नौजवान द्वारा टीका लगाने के कारण उसकी मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है।

खेमकरन (सोनिया ) : खेमकरण अधीन आते गांव भाई लद्धू में नशा बेचने वाले व्यक्ति के घर एक 33 साल उम्र के नौजवान द्वारा टीका लगाने के कारण उसकी मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक गुरसाहब सिंह के भाई जजबीर सिंह और रिश्तेदारों ने बताया कि गुरसाहब सिंह सुबह किसी काम के लिए बाहर गया था, पर वह काम पर जाने की बजाय जोधा सिंह, जोकि गांव में सरेआम हेरोइन बेचने का काम करता है, के घर चला गया। जहां नशे वाला टीका लगाया और इस दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद जोधा सिंह मृतक के शव को उठाकर हमारे घर छोड़ गया। 

पीड़ित परिवार ने बताया कि गांव भाई लद्धू में जोधा सिंह के अलावा अन्य भी कई व्यक्ति सरेआम नशा बेच रहे हैं, पर पुलिस प्रशासन उन पर कोई कार्रवाई नहीं करती और आज उसीका नतीजा है कि गुरसाहब सिंह भी इस नशे की भेंट चढ़ चुका हैं। पीड़ित परिवार और गांव वासियों ने प्रशासन से मांग की है कि नशे को गांव में से बंद करवाया जाए ताकि गुरसाहब सिंह जैसे कोई और नशे की भेंट न चढ़ सके। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!