पंजाब बॉर्डर पर फिर ड्रोन के जरिए घुसपैठ, खेतों से मिली हेरोइन और पिस्टल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 01 Jun, 2026 11:09 PM

another drone infiltration attempt at punjab border

गत देर रात सीमावर्ती गांव रोसे के पास सीमा सुरक्षा बल की 27वीं बटालियन के जवानों ने गांव रोसे इलाके में ड्रोन हलचल नोट की। इसके बाद सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने तुरंत इलाके में पुलिस के साथ मिलकर सर्च ऑप्रेशन शुरू कर दिया।

गुरदासपुर   (विनोद, मनमोहन): गत देर रात सीमावर्ती गांव रोसे के पास सीमा सुरक्षा बल की 27वीं बटालियन के जवानों ने गांव रोसे इलाके में ड्रोन हलचल नोट की। इसके बाद सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने तुरंत इलाके में पुलिस के साथ मिलकर सर्च ऑप्रेशन शुरू कर दिया। सर्च ऑप्रेशन के दौरान सिक्योरिटी फोर्स को खेतों से एक पिस्टल और करीब 500 ग्राम हैरोइन का पैकेट बरामद हुआ।

एस.एस.पी. गुरदासपुर आदित्य ने बताया कि ड्रोन गतिविधि के जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने यह सीमा सुरक्षा बल के साथ मिल कर विशेष सर्च अभियान चलाया था। 500 ग्राम हैरोइन तथा पिस्तोल मिलने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!