जालंधरः लोहियां खास के गांव में टूटा एक और बांध

Edited By Mohit,Updated: 19 Aug, 2019 07:07 PM

another dam broken in lohian khas village

लोहियां खास के नजदीक जानिया चाहल और चक्क मंडाला में दो बांध टूटने के बाद यहां कुछ ही दूरी पर स्थित भानेवाल गांव में बांध टूटने की सूचना मिली है।

जालंधर/लोहियां खास (अरुण): लोहियां खास के नजदीक जानिया चाहल और चक्क मंडाला में दो बांध टूटने के बाद यहां कुछ ही दूरी पर स्थित भानेवाल गांव में बांध टूटने की सूचना मिली है। बता दें कि जानिया चाहल में टूटे बांध से करीब ढाई सौ फुट गहरा खड्डा पड़ गया था, जबकि भानेवाल गांव में टूटे बांध के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। मौके पर सेना के जवान पहुंच चुके हैं, जोकि रेस्क्यू ऑपरेशन करके लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का काम कर रहे हैं।

PunjabKesari

प्रशासन द्वारा किश्तियों का प्रबंध भी किया गया है, जिसके जरिए लोगों को बचाया जा रहा है। मौके पर ए.डी.सी.पी. भी मौजूद हैं। इसके साथ ही आज संतोख सिंह चौधरी द्वारा भी लोहियां खास में गांवों का दौरा करके स्थिति का जायजा लिया गया। 

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!