Edited By Pardeep,Updated: 28 Jan, 2023 12:16 AM

एक सिरफिरे नौजवान द्वारा शुक्रवार शाम घर के बाहर खड़ी एक लड़की के ऊपर चलाते हुए जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। जख्मी लड़की को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया है।
अमृतसरः एक सिरफिरे नौजवान द्वारा शुक्रवार शाम घर के बाहर खड़ी एक लड़की के ऊपर चलाते हुए जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। जख्मी लड़की को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया है। गुंमटाला चौंकी के इंजार्ज एएसआई कुलवंत सिंह ने बताया कि हमलावर नौजवान जो झबाल के पास सथित गांव सोहल का निवासी है और अमृतसर में किराए पर रहा है।
उन्होंने बताया कि यह नौजवान पहले भी इस लड़की को तंग परेशान करता था और लड़की के परिवार द्वारा नौजवान के खिलाफ थाना कंटोनमैंट में धारा 354-डी तहत मामला दरज करवाया गया था। आज शाम मोटरसाईकिल ’पर अपने किसी ओर साथी के साथ मिलकर पहुंचे इस नौजवान राजपिन्दर सिंह पुत्र अमरजीत सिंह द्वारा जानलेवा हमला करते हुए लड़की के ऊपर गोली चला दी।
चौंकी इंचार्ज कुलवंत सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा सी. सी. टी. वी फुटेज कब्जे में लेने के बाद आरोपियों के खिलाफ इरादतन हत्या में कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।