Pics: इस 4 साल के बच्चे का कारनामा देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Edited By Vatika,Updated: 13 Oct, 2020 12:25 PM

amritsar adhvik suri

गुरु नगरी में एक 4 वर्षीय बच्चा ऐसा कारनामा दिखा रहा है, जिसे देखकर हर किसी की आंखें खुलीं रह जातीं हैं।

अमृतसर (सुमित खन्ना): गुरु नगरी में एक 4 वर्षीय बच्चा ऐसा कारनामा दिखा रहा है, जिसे देखकर हर किसी की आंखें खुलीं रह जातीं हैं। दरअसल, आदविक सूरी (4) मरूती कार को आसानी से 10 मीटर तक रस्सी से बांधकर खींचता है। 

PunjabKesari

आदविक सूरी के पिता ने बताया कि शुरू से ही वह भारी चीजों के साथ खेलता आ रहा है। अब भी वह खिलौनों की जगह हथोड़े या किसी अन्य भारी चीजों की मांग करता है। इन चीजों के साथ उसका इतना ज़्यादा प्यार है कि वह इन्हें अपने साथ लेकर ही सोता है। उन्होंने बताया कि एक दिन वह सभी घर के बाहर खड़ें थे। इस दौरान आदविक घर के बाहर खड़ी गाड़ी को पीछे से धक्का लगाकर 8-10 फुट आगे ले गया। जिसके बाद हमने सोचा कि यदि यह पीछे से गाड़ी को धक्का मार कर आगे लेकर जा सकता है तो आगे से भी ऐसा कर सकता है।

PunjabKesari

इसके बाद हमने उसे अभ्यास करवाना शुरू किया था। उन्होंने कहा कि हमारा सपना है कि आदविक वर्ल्ड रिकार्ड बनाए और हमें पूरा यकीन है कि वह ऐसा ज़रूर करेगा क्योंकि वह पहला ऐसा बच्चा है जो इतनी छोटी उम्र में यह काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि आने वाले समय में आदविक अपने परिवार के साथ-साथ पूरे देश का भी नाम रौशन करेगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!