महिला ने एंबुलेंस ड्राइवर को बुलाया घर, फिर जो हुआ सुन उड़ जाएंगे आपके होश

Edited By DW News,Updated: 25 Aug, 2024 11:00 AM

ambulance driver death

इसके बाद जब उसका पति वापस अपने घर आया तो उसने बताया कि, ''मैं जहरीली चीज पीकर आया हूं,

बुढलाडा : मानसा जिले से एक बेहद दुखद समाचार प्राप्त हुआ है, जहां एक महिला द्वारा तंग-परेशान करने के कारण एक एंबुलेंस ड्राइवर ने जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी सुरजीत कौर ने पुलिस को दिए ब्यान में बताया कि उसका पती राम सिंह शिव शक्ति सेवा मंडल की एबूलैंस का ड्राईवर था व उसके रानी कौर नाम की महिला के साथ नजायज संबंध थे। 

उसने आगे बताया कि रानी कौर अक्सर ही उसके पती को ब्लैकमेल करती रहती थी। उसने अपने बेटे के साथ आकर कई बार उसके पति को धमकाते हुए परिवार से लड़ाई-झगड़ा किया। इस दौरान बाद में रानी कौर ने उसके पति को अपने घर बुला लिया।

इसके बाद जब उसका पति वापस अपने घर आया तो उसने बताया कि, ''मैं जहरीली चीज पीकर आया हूं, जिसकी जिम्मेदार रानी कौर है, उसने मुझे मरने के लिए मजबूर किया है।'' पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!