Edited By Kamini,Updated: 21 Apr, 2022 06:16 PM

गांव दौलतपुरा के एक युवक से गांव के कुछ व्यक्तियों और लड़कियों द्वारा कथित तौर पर मारपीट करने का मामला सामने .............
अबोहर (रहेजा, सुनील) : गांव दौलतपुरा के एक युवक से गांव के कुछ व्यक्तियों और लड़कियों द्वारा कथित तौर पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। घायल युवक के मारपीट दौरान कपड़े भी फाड़ दिए गए। घायल को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को मामले की सूचना दी गई।
अस्पताल में इलाज दौरान घायल विनोद कुमार ने बताया कि वह खुइयां सर्वर में हेयर ड्रैसर का काम करता है। यह मारपीट सिर्फ बदलाखोरी के चलते की गई है। उसने बताया कि करीब 2 सप्ताह पहले गांव में सुनील नाम का युवक उसकी बहन को परेशान करता था, जिसे उसने कई बार रोका। आज जब वह गांव दौलतपुरा जा रहा था तो उन व्यक्तियों ने इसी रंजिश के चलते अपने कुछ दोस्तों के साथ उसे घेर लिया और अपने घर की तरफ ले गए जहां उसकी बहने पहले ही मौजूद दी। इसके बाद उन्होंने छेड़छाड़ के झूठे आरोप लगाकर उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं आरोपी उसे सरपंच के घर ले गया, जहां उसे बुरी तरह पीटा गया और कथित तौर पर पेशाब पीलाने की कोशिश की गई। घटना की जानकारी मिलते ही घायल को उसके चाचा ने मौके पर पहुंचकर बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here