पंजाब के AAP विधायकों का बड़ा आरोप, पार्टी बदलने के लिए दिए जा रहे करोड़ों के ऑफर

Edited By Kalash,Updated: 27 Mar, 2024 05:02 PM

allegation of aap mlas of punjab

जलालाबाद से आम आदमी पार्टी के विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी और अन्यों द्वारा अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई

चंडीगढ़ : जलालाबाद से आम आदमी पार्टी के विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी और अन्यों द्वारा अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। इस दौरान उन्होंने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि पार्टी बदलने के लिए 45 करोड़ रुपये और वाई प्लस सिक्योरिटी का ऑफर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिस बात का डर था वही होना शुरू हो गया है। विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी ने कहा कि भाजपा द्वारा सभी विरोधी दल के नेताओं को तंग करना शुरू कर दिया गया है। 

पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने के बाद अब जहां भी आम आदमी पार्टी की सरकार थी, वहां भाजपा विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है। भाजपा ने पूरा जोर लगा दिया है कि आप के वर्करों, विधायकों और सांसदों को खरीदा जाए। उन्होंने कहा कि उन्हें एक कॉल आई थी और फोन करने वाले ने बताया कि वह सेवक सिंह बोल रहा है। उसने उन्हें भाजपा में शामिल होने की ऑफर दी और कहा कि वह अपनी डिमांड बताए। 

लुधियाना साउथ की विधायक राजिंदर पाल कौर छीना ने बताया कि उन्हें भी विदेशी नंबर से फोन कर कहा गया कि वह भाजपा में शामिल हो जाएं और उन्हें कहा गया कि वह या तो लोकसभा चुनाव लड़ लें या कोई अच्छा पद ले लें। इसके साथ ही बल्लुआना विधानसभा क्षेत्र से विधायक अमनदीप सिंह मुसाफिर ने कहा कि उन्हें भी ऐसे ही फोन कर करोड़ों रूपए और वाई प्लस सिक्योरिटी की ऑफर दी गई थी। उन्होंने कहा कि अब आम आदमी पार्टी के विधायकों को गत दिन से ही ऐसे फोन आने शुरू हुए हैं। विधायक ने कहा कि भाजपा जितना भी जोर लगा ले पर अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान की सोच को नहीं खरीद सकते। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!