Alert! चंडीगढ़ में भीषण गर्मी, सूख रही सुखना झील

Edited By Radhika Salwan,Updated: 18 Jun, 2024 04:27 PM

alert severe heat in chandigarh sukhna lake is drying up

चंडीगढ़ में चिलचिलाती धूप और गर्मी लगातार जारी है।

पंजाब डेस्क: चंडीगढ़ में चिलचिलाती धूप और गर्मी लगातार जारी है। भीषण गर्मी के कारण सुखना झील का जलस्तर भी गिर रहा है। अक्सर मानसून के दौरान झील में जलस्तर बढ़ने के खतरे के बीच बांध को खोल दिया जाता है, लेकिन गर्मियों के दौरान यह नजारा पूरी तरह से बदल जाता है।

बता दें कि अगर यही स्थिति रही तो झील सूखने की कगार पर पहुंच जायेगी। फिलहाल प्री-मानसून का इंतजार है। शहर का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। सुखना झील का जल स्तर कम होने पर इसे मैन्युअल रूप से भरने का प्रयास किया जाता है। इस साल भी जिस तरह से झील सूख गई तो ऐसे ही हालात पैदा हो सकती ही। शहर में इस समय गर्म हवाएं चल रही हैं और बिना मुंह ढके बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। शाम के समय हुमस और नमी ने भी परेशानी बढ़ा दी है। पारा 46 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। गर्मी के कारण शहर के कई हिस्सों में कई घंटों की बिजली की कटौती शुरू हो गई है और बढ़ते तापमान के कारण बिजली की मांग भी बढ़ गई है।

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!