पंजाब में मौसम को लेकर Alert, जानें आने वाले दिनों का हाल
Edited By Kalash,Updated: 10 Dec, 2023 02:26 PM

पंजाब में ठंड बढ़ने लगी है और तापमान में गिरावट आने लगी है
पंजाब डेस्क : पंजाब में ठंड बढ़ने लगी है और तापमान में गिरावट आने लगी है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी किया है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि 13 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा और आने वाले 3 दिनों तक राज्य में तापमान में कोई बदलाव नहीं आएगा। इसके साथ ही एक हफ्ते तक कोहरा पड़ने व ओलावृष्टी की संभावना है। ठंड बढ़ने के कारण विजिबिलिटी कम हो गई है और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पढ़ रहा है।
जानकारी के अनुसार शनिवार को फरीदकोट और फिरोजपुर जिला पंजाब में सबसे ठंडा रहा। यहां का तापमान 5.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं रात के समय जालंधर का तापमान 7.8 डिग्री दर्ज किया गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here