Punjab Weather: कड़ाके की ठंड से ठिठुरा पंजाब, 3 डिग्री से भी नीचे आया पारा,  जानें मौसम का पूरा हाल

Edited By Vatika,Updated: 10 Dec, 2025 02:23 PM

punjab chandigarh weather

चंडीगढ़ और पंजाब में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

पंजाब डेस्कः चंडीगढ़ और पंजाब में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने पंजाब के 8 जिलों में आज भी शीत लहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे रात की ठंड लगातार बढ़ रही है।

पंजाब में सबसे कम तापमान आदमपुर में 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बठिंडा का अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार पटियाला को छोड़कर राज्य के सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। हिमाचल प्रदेश की ओर से आ रही ठंडी हवाओं के कारण रोपड़ में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। चंडीगढ़ में तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं अमृतसर में 6.1 डिग्री, लुधियाना में 9.2 डिग्री, पठानकोट में 5.6 डिग्री, बठिंडा में 5.8 डिग्री और गुरदासपुर में 3.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। शीत लहर के चलते फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, फरीदकोट, जालंधर, मोगा, मानसा और फिरोजपुर जिलों में लोगों को विशेष सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

अगले 7 दिनों का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 7 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है और बारिश के कोई आसार नहीं हैं। राज्य के कुछ इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। आने वाले कुछ दिनों में रात का तापमान करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक और गिर सकता है, इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!