Edited By Kalash,Updated: 29 Nov, 2025 06:09 PM

पंजाब और चंडीगढ़ में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है।
पंजाब डेस्क : पंजाब और चंडीगढ़ में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। सुबह और शाम के समय ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में जारी बर्फबारी का सीधा असर मैदानी हिस्सों पर दिखाई दे रहा है। कई जगहों पर हल्का कोहरा भी देखने को मिल रहा है।
मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक सप्ताह के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहेगा और फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, इस दौरान न्यूनतम तापमान में 2–3 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है।
विभाग के मुताबिक दिसंबर महीने में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होगा। इससे पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में ठंड पड़ेगी। वहीं अगर ऊपरी इलाकों में बर्फबारी बढ़ती है, तो पंजाब में ठंड और तेज हो सकती है तथा आने वाले दिनों में हल्की बारिश की संभावना भी बन सकती है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here