Patiala वासियों के लिए खतरे की घंटी, Alert जारी

Edited By Kamini,Updated: 09 Jun, 2025 07:06 PM

alarm bell for patiala residents

बढ़ती गर्मी को देखते हुए वरिष्ठ चिकित्सक अशोक जोशी ने भी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

पटियाला : पंजाब में गर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है, जिसके चलते आसमान से बरस रही आग के कारण लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है। गर्मी के चलते जहां आज पारा 44 डिग्री पर पहुंच गया, वहीं शहर में सन्नाटा भी देखने को मिला। वहीं, मौसम विभाग ने गर्मी के चलते पटियाला में येलो अलर्ट जारी किया है।

बेहद गर्म मौसम ने लोगों को परेशानी में डाल दिया है। जेठ के महीने में गर्मी ने अपना पूरा रूप ले लिया है। सोमवार को पटियाला शहर में पारा 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। तापमान में बढ़ोतरी के कारण सड़कें सुनसान नजर आईं। दोपहर में बाहर निकलना काफी मुश्किल हो गया है। सुबह से ही लू जैसी गर्म हवाएं चलने लगीं। सबसे ज्यादा असर रिक्शा चालकों, मजदूरों और खुली जगहों पर काम करने वाले लोगों पर पड़ा है। बाजार भी सुनसान नजर आए और सड़कों पर आवाजाही कम रही। 

बुजुर्गों और बच्चों को घर में ही रखें : डॉ. जोशी

बढ़ती गर्मी को देखते हुए वरिष्ठ चिकित्सक अशोक जोशी ने भी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में बुजुर्गों और बच्चों को घर में ही रखें, उनका कहना है कि जरूरी काम से ही बाहर निकलें, अधिक पानी पिएं और ताजा खाना खाएं। बुजुर्गों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को गर्मी से खास तौर पर बचाने की जरूरत है। जानकारी के अनुसार अभी कुछ दिन और भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा, जिसके चलते लोगों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।

12-13 जून को बारिश की संभावना

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 12 जून से प्रदेशवासियों को गर्मी से कुछ राहत मिलनी शुरू हो जाएगी। भारत मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 12 और 13 जून को प्रदेश में कई जगहों पर बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 13 जून को बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का भी अनुमान जताया गया है, जिसके चलते शुक्रवार को बारिश और आंधी के चलते प्रदेश में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। गर्मी के कारण बिजली की खपत में भी बढ़ोतरी हो गई है और आने वाले दिनों में बड़ी कटौती का सामना करना पड़ सकता है। गांवों में तो कटौती होने लगी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!