अकाली दल को झटका, जिले के नेताओं ने ढींडसा के हक में दिए इस्तीफे

Edited By Mohit,Updated: 23 Jan, 2020 09:31 PM

akali dal leaders resign

सीनियर नेता सुखदेव सिंह ढींडसा और उनके बेटे परमिंदर सिंह ढींडसा को पार्टी से.............

भवानीगढ़ (विकास): सीनियर नेता सुखदेव सिंह ढींडसा और उनके बेटे परमिंदर सिंह ढींडसा को पार्टी से सस्पेंड करने के बाद पार्टी वर्करों में शिरोमणि अकाली दल के खिलाफ रोष लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी तहत आज शिरोमणि अकाली दल के जिला सीनियर उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह तूर और पार्टी के जिला उपाध्यक्ष यूथ नेता निहाल सिंह नंदगढ़ ने पार्टी के अपने सारे पदों से इस्तीफा दिया। 

इस संबंधी यहां पत्रकारों को बयान जारी करते हुए उक्त नेताओं ने कहा कि पार्टी के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने तानाशाही वाला रवैया अपना कर पार्टी के सीनियर नेता ढींडसा के खिलाफ कार्रवाई की है, जोकि हर पार्टी वर्कर को ठेस पहुंचाने वाली है। गौरतलब है कि बीते दिन पहले अकाली दल (ब) एस.सी. विंग के राज्य महासचिव राम सिंह मट्टरां भी अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!