विवाह के बाद मायके आई महिला के साथ दुष्कर्म

Edited By Vaneet,Updated: 11 Dec, 2019 12:22 PM

after the marriage woman was raped

विवाह के बाद अपने मायके रहने आई महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में थाना भिंडीसैदा की पुलिस ने जग्गा सिंह निवासी भिंडीसैदा के विरुद्ध केस दर्ज किया है। ...

अमृतसर(संजीव): विवाह के बाद अपने मायके रहने आई महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में थाना भिंडीसैदा की पुलिस ने जग्गा सिंह निवासी भिंडीसैदा के विरुद्ध केस दर्ज किया है। 

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मई 2019 में उसका विवाह हुआ था और विवाह के 2 माह बाद जब वह अपने मायके रहने के लिए आई तो उसी दिन देर रात उसके माता-पिता कहीं बाहर गए थे और वह घर में अकेली थी कि इतने में उक्त आरोपी ने उसे बाहर बुलाया और खींच कर अपने साथ कमरे में ले गया। जहां उसने अपनी हवस का शिकार बना लिया। चुप रहने के बावजूद आरोपी उसे परेशान करने लगा। जिस पर उसने आज पूरा घटनाक्रम अपने माता-पिता को बताया। पुलिस ने दर्ज मामले में आरोपी की धरपकड़ के लिए छापामारी शुरू कर दी है। 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!