राज्यसभा सदस्य की शपथ लेते ही साहनी ने किया बड़ा ऐलान

Edited By Vatika,Updated: 19 Jul, 2022 01:59 PM

after taking oath in rajya sabha mp sahni made a big announcement

हाल ही में पंजाब से राज्यसभा के लिए निर्वाचित विक्रमजीत सिंह साहनी, पद्मश्री, वर्ल्ड पंजाबी

चंडीगढ़(रमनजीत): हाल ही में पंजाब से राज्यसभा के लिए निर्वाचित विक्रमजीत सिंह साहनी, पद्मश्री, वर्ल्ड पंजाबी आर्गेनाइजेशन के इंटरनैशनल प्रैजीडैंट और प्रैजीडैंट, सन फाऊंडेशन ने संसद में सदस्यता की शपथ ली। साहनी ने पंजाबी में शपथ ली। इससे पहले उनके द्वारा गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में कीर्तन और अरदास का आयोजन किया गया। 

साहनी ने घोषणा की कि वह अपने 6 साल के कार्यकाल के दौरान अपने सभी वेतन और कर्मचारियों का वेतन आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के पंजाबी छात्रों की शिक्षा के लिए दान करेंगे। साहनी ने ‘पंजाब एजुकेशन फंड’ की शुरूआत करने की भी घोषणा की। इस फंड में जाने वाली उनके वेतन और भत्तों की राशि लगभग प्रति वर्ष 32 लाख रुपए और 6 साल में करीब 2 करोड़ बनती है। उन्होंने कहा कि वे इस फंड के लिए कभी कमी नहीं आने देंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!