Edited By Sunita sarangal,Updated: 26 Sep, 2021 01:35 PM
कैप्टन ने हमेशा सेना और राष्ट्रीय सुरक्षा पर आक्रामक रवैया अपनाते हुए इनका साथ दिया। कई बार तो इसके लिए हाईकमान के आदेशों की उल्लंघना भी की।
जालंधर: कैप्टन अमरिंदर सिंह हमेशा केंद्र सरकार के समर्थन में खड़े रहे हैं। कैप्टन ने हमेशा सेना और राष्ट्रीय सुरक्षा पर आक्रामक रवैया अपनाते हुए इनका साथ दिया। कई बार तो इसके लिए हाईकमान के आदेशों की उल्लंघना भी की।
गत दिनों मुख्यमंत्री के पद से दिए इस्तीफे के बाद अमरिंदर सिंह कुछ अलग ही अंदाज में नजर आए। जानकारी के अनुसार कैप्टन ने गत रात एन.डी.ए. बैचमेट्स फैमिली को आमंत्रित किया। उन्होंने बैचमेट्स पार्टी के लिेए डिनर पार्टी रखी। इस पार्टी में 23वें व 24वें बैच के एन.डी.ए. बैचमेट्स कपल को न्यौता दिया गया। इस पार्टी में 47 बैचमेट्स शामिल हुए। रिटायर्ड लैफ्टिनैंट जनरल कमल डावर भी पार्टी में उपस्थित थे। उन्होंने गिफ्ट के तौर पर अमरिंदर को 'सिक्योरिंग इंडियाज राइजः ए विजिन फॉर द फ्यूचर' की किताब भी भेंट की।
बता दें कि पार्टी में कैप्टन का अंदाज कुछ अलग ही था। वह पुराने गीत गाते हुए दिखाई दिए। डिनर पार्टी को और अधिक यादगार बनाने के लिए कैप्टन ने सभी के लिए एक जैसी ही जैकेट बनवाई थी जिन पर सभी के नाम और बैच भी लिखे हुए थे।
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here