Edited By Tania pathak,Updated: 20 Jan, 2021 12:47 PM

कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद ऐसे मामले सामने आ रहे है जिसको लेकर लोगों के मन में कई सवाल खड़े हो गए है।
लुधियाना: कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद ऐसे मामले सामने आ रहे है जिसको लेकर लोगों के मन में कई सवाल खड़े हो गए है। ऐसा ही कुछ लुधियाना के अस्पताल में कोरोना वैक्सीन की शुरूआत में दूसरे नंबर पर टीका लगवाने वाले डॉ. हरजीत सिंह के साथ हुआ। मिली जानकारी अनुसार टीका लगवाने के बाद डॉक्टर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इससे पहले उनकी पत्नी सिविल अस्पताल की एस.एम.ओ. डॉ. अमरजीत कौर कोरोना पॉजिटिव हो गई थी। उनके पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया है।
हालांकि डॉ. हरजीत सिंह का कहना है कि उनकी तबीयत पहले से ही खराब चल रही थी। मगर वैक्सीन वाले दिन वह कुछ ठीक थे। इसलिए उन्होंने वैक्सीन लगवा ली थी। वैक्सीन का कोई साइडइफैक्ट नहीं है। वैक्सीन अपने आप में सुरक्षित और असरदार है।
दरअसल, शनिवार को कोरोना वैक्सीन का पहला चरण शुरू हुआ था। इस दौरान सिविल अस्पताल के एस.एम.ओ. डॉ. अमरजीत कौर ने वैक्सीन नहीं लगवाई थी। लेकिन, उनके पति डॉ. हरजीत सिंह ने दूसरे नंबर पर टीका लगवाया था। उसी दिन डॉ. अमरजीत कौर की तबीयत कुछ ज्यादा खराब हो गई थी। जब उन्होंने अपना टैस्ट करवाया तो वह कोरोना पॉजिटिव निकली। जबकि अगले दिन उनके पति डॉ. हरजीत सिंह की तबीयत कुछ खराब हो गई थी। इसलिए संपर्क में आने के कारण उन्होंने भी टैस्ट करवाया था जोकि मंगलवार को पॉजिटिव आया। पहले दिन 28 लोगों ने टीका लगवाया था। जबकि दूसरे दिन 39 लोगों ने टीका लगवाया था जिसमें तकरीबन सभी लोग सही है। सिविल सर्जन डॉ. सुखजीवन कक्कड़ का कहना है कि डॉ. हरजीत सिंह की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लेकिन कोरोना वैक्सीन के साथ उसका कोई लेना देना नहीं है। डॉ. हरजीत के पत्नी डॉ. अमरजीत सिंह की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
कुछ समय के लिए सिविल अस्पताल सैंटर किया बंद
लंबें इंतजार के बाद पहुंची कोरोना वैक्सीन में लाभार्थी कम दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इसलिए सरकारी अस्पताल में वैक्सीन लगवाने वाले बहुत कम संख्या में पहुंच रहे हैं। ऐसे में सेहत विभाग की तरफ से लुधियाना सिविल अस्पताल सैंटर को कुछ समय के लिए बंद किया गया है। इसकी जगह फोर्टिस अस्पताल में सैंटर बनाया गया है। सिविल सर्जन डॉक्टर सुखजीवन कक्कड़ ने बताया कि अधिकारियों को कम से कम एक सौ लोगों की लिस्ट तैयार करने के लिए कहा है, लिस्ट तैयार होते ही फिर से सैंटर शुरू कर दिया जाएगा।