3 साल के बाद विदेश से लौटे इकलौते बेटे की ऐसे हुई दर्दनाक मौत, शादी करने के लिए आया था वापिस

Edited By Tania pathak,Updated: 06 Mar, 2021 01:38 PM

after 3 years traumatic death of only son returned from abroad

मृतक बीती 3 मार्च को ही करीब 3 साल बाद मनीला से घर वापिस आया था।

मुद्दकी (हैपी): पंजाब में बहती नशे की नहर ने एक और नौजवान को निगल लिया। मृतक बीती 3 मार्च को ही करीब 3 साल बाद मनीला से घर वापिस आया था। मृतक की माता करमजीत कौर पत्नी स्व. सुखवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि आज दोपहर करीब 12 बजे विदेश से लौटे उसके इकलौते पुत्र इन्द्रजीत सिंह (33) को कुछ लड़के घर से बुला कर ले गए और दोपहर करीब 2.30 बजे लोहाम रोड पर अस्पताल के पीछे स्थित एक निर्माण अधीन कोठी से उसकी मृतक देह बरामद हुई।

यह भी पढ़ें: बाप ने प्रेमिका के साथ मिल कर मौत के घाट उतारा अपनी बेटी का BF, ऐसे दिया वारदात को अंजाम

उसके पुत्र की मौत नशे की ओवरडोज लेने कारण हुई है, जो उसको बुलाने आए लोगों ने ही दी है। करमजीत ने बताया कि उसके होनहार पुत्र की सगाई हो चुकी थी और वह विवाह करवाने के लिए ही विदेश से लौटा था। मृतक के घर आए लोग आरोपियों खिलाफ सख्त कार्यवाही की बात भी कर रहे थे। उधर मौके पर पहुंचे थाना ऐस.ऐच.ओ अभिनव चौहान का कहना है कि घटना के ज़िम्मेदार आरोपियों खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!