Edited By Kalash,Updated: 26 Oct, 2022 02:49 PM

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में केंद्रीय जांच एजैंसी (एन.आई.ए.) द्वारा पूछताछ की जा रही है
चंडीगढ़ : सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में केंद्रीय जांच एजैंसी (एन.आई.ए.) द्वारा पूछताछ की जा रही है। इस मामले में कई और नाम सामने आने लगे हैं। आपको बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद एक निजी चैनल के सामने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने अफसाना खान का जिक्र किया था। इस दौरान गोल्डी बराड़ ने कहा था कि गुरलाल बराड़ अपनी म्यूजिक कंपनी खोलना चाहता था। वह चाहता था कि सिद्धू मूसेवाला और अफसाना खान उसके लिए गाना गाएं।
इस दौरान अफसाना खान द्वारा गुरलाल बराड़ से मुलाकात की गई थी। मुलाकात के दौरान गुरलाल बराड़ ने कहा था कि सिद्धू को लॉरेंस से रंजिश नहीं रखनी चाहिए वह उसे मार देगा। यह बात अफसाना खान द्वारा सिद्धू को बताई गई और सिद्धू के करीबी मनदीप धालीवाल ने गुरलाल के साथी नवी खेमकरण को अपशब्द कहे और यह रंजिश बढ़ती गई। इसके कुछ ही समय बाद 29 मई 2022 को मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी। जिसके कारण सुई कई तरह की साजिशों की तरफ घूम रही है।
इसके चलते एन.आई.ए. द्वारा अफसाना से पूछताछ की जा रही है। एन.आई.ए. सिद्धू के बंबीहा गैंग से लिंक और सामने आ रहे अन्य तथ्यों को लेकर पूछताछ कर रही है। अफसाना सिद्धू मूसेवाला की बहुत करीबी है। आपको बता दें कि सिंगर अफसाना आज दोपहर 3:30 बजे सोशल मीडिया पर लाइव होगी। देखना यह होगा कि वह क्या खुलासे करेंगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here