कांग्रेस विधायक अंगद सैनी से शादी करेंगी अदिति सिंह, दिल्ली में होगा समारोह

Edited By Yaspal,Updated: 16 Nov, 2019 07:35 PM

aditi singh to marry congress mla angad saini

रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। अदिति सिंह का रिश्ता पंजाब के कांग्रेस विधायक अंगद सैनी के साथ तय हुआ है। नई दिल्ली में 21 नवंबर को शादी होगी और दो दिन बाद 23 नवंबर को रिसेप्शन

नेशनल डेस्कः रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। अदिति सिंह का रिश्ता पंजाब के कांग्रेस विधायक अंगद सैनी के साथ तय हुआ है। नई दिल्ली में 21 नवंबर को शादी होगी और दो दिन बाद 23 नवंबर को रिसेप्शन रखा गया है।

परिवार के सूत्रों ने बताया कि समारोह के लिए आमंत्रितों को शादी के कार्ड बांटे जा रहे हैं। बता दें कि अंगद और अदिति 2017 में विधायक बने और दोंनो राजनीतिक परिवारों से आते हैं। अगंद सिंह ने शादी की बात को स्वीकार किया है।
PunjabKesari
अंगद सिंह ने 2017 में राजनीति में कदम रखा और शहीद भगत सिंह नगर से विधानसभा चुनाव जीते। विधायक अंगद सिंह स्वर्गीय दिलबाग सिंह के परिवार से आते हैं। दिलबाग सिंह नवांशहर सीट से छह बार विधायक रह चुके थे।

वहीं, अदिति सिंह उत्तर प्रदेश में सबसे युवा विधायकों में से एक हैं, उन्होंने 2017 में 90,000 से अधिक वोटों के साथ रायबरेली सदर सीट जीती थी। उनके पिता अखिलेश कुमार सिंह ने पांच बार रायबरेली सीट से चुनाव जीत चुके हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!