नूरपुरबेदी गोलीकांड में शामिल 2 और आरोपी Arrest, फरार आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी

Edited By Sunita sarangal,Updated: 14 May, 2026 02:26 PM

accused arrested in nurpur bedi firing case

इस संबंध में डी.एस.पी. श्री आनंदपुर साहिब जशनदीप सिंह तथा थाना प्रभारी नूरपुरबेदी गुरमुख सिंह ने बताया कि देर रात गिरफ्तार किए गए...

नूरपुरबेदी(संजीव भंडारी): गत 10 मई को नूरपुरबेदी में हुए गोलीकांड में मारे गए युवक हरमोल सिंह निवासी शाहपुर बेला के मामले में स्थानीय पुलिस ने 9 व्यक्तियों को नामजद कर तीन मुख्य आरोपियों हरजोत सिंह निवासी गांव शाहपुर बेला, गुरविंदर सिंह पुत्र भाग सिंह निवासी गांव नौधेमाजरा तथा आदित्य पुत्र पवन कुमार निवासी नूरपुरबेदी को घटना के एक दिन बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। उक्त तीनों आरोपी फिलहाल 16 मई तक पुलिस रिमांड पर जेल में हैं।

इस बीच देर शाम स्थानीय पुलिस ने उक्त मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों में शामिल मुख्य आरोपी हरजोत सिंह के पिता हरमिंदर सिंह उर्फ सोहन सिंह पुत्र मंगल सिंह तथा अमरीक सिंह पुत्र तेलू राम, दोनों निवासी गांव शाहपुर बेला को भी गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पुलिस द्वारा नामजद कुल 9 आरोपियों में से अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि अन्य 4 आरोपी, जिनमें दरबारा सिंह पुत्र जगत सिंह निवासी गांव हीरपुर, सतिंदर सिंह, सतवंत सिंह तथा गुरदीप सिंह शामिल हैं, अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। जिनकी तलाश में पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

इस संबंध में डी.एस.पी. श्री आनंदपुर साहिब जशनदीप सिंह तथा थाना प्रभारी नूरपुरबेदी गुरमुख सिंह ने बताया कि देर रात गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों हरमिंदर सिंह और अमरीक सिंह को माननीय श्री आनंदपुर साहिब अदालत में पेश किया गया, जहां माननीय न्याधीश ने उन्हे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि वारदात में इस्तेमाल की गई 12 बोर डबल बैरल राइफल मुख्य आरोपी हरजोत सिंह के पिता हरमिंदर सिंह का लाइसेंसी हथियार था, जिसे पुलिस पहले ही बरामद कर चुकी है। उन्होंने कहा कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं।

मृतक युवक का चौथे दिन भी नहीं हुआ अंतिम संस्कार

दूसरी ओर मृतक युवक हरमोल सिंह के परिजनों ने पुलिस की अब तक की कार्रवाई पर भले ही संतोष व्यक्त किया है, लेकिन उन्होंने फरार 4 आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया है। इसी कारण पिछले 4 दिनों से मृतक युवक का अंतिम संस्कार नहीं हो पाया है।

वहीं थाना प्रभारी नूरपुरबेदी गुरमुख सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाने को लेकर पुलिस अधिकारियों की मृतक के परिवार से बातचीत जारी है और जल्द ही अंतिम संस्कार होने की उम्मीद है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!