शादी का वायदा कर करता रहा Rape,गर्भवती हुई तो भाग गया विदेश

Edited By swetha,Updated: 16 Jan, 2020 10:14 AM

accused abroad absconded after girl gets pregnant case filed

एक लड़की को विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने तथा उसे गर्भवती कर विदेश भाग जाने वाले एक आरोपी के खिलाफ थाना सदर कपूरथला की पुलिस ने धारा 376, 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

कपूरथला(भूषण): एक लड़की को विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने तथा उसे गर्भवती कर विदेश भाग जाने वाले एक आरोपी के खिलाफ थाना सदर कपूरथला की पुलिस ने धारा 376, 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले में नामजद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 

जानकारी के अनुसार नजदीकी गांव से संबंधित एक लड़की ने एस.एस.पी. कपूरथला सतिंदर सिंह को दी अपनी शिकायत में बताया कि कुछ महीने पहले हरप्रीत सिंह निवासी गांव तलवंडी महिमा उसके संपर्क में आया था। उक्त आरोपी ने उसको विवाह का झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया। इस दौरान आरोपी हरप्रीत सिंह ने उसकी मर्जी के बिना उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। जब उसकी तबीयत खराब होने लगी तो डाक्टरी उपचार के बाद पता चला कि वह 8 सप्ताह की गर्भवती है। 

इस दौरान जब उसने आरोपी से विवाह करने की बात कही तो आरोपी उसे लगातार धोखा देता रहा तथा उसको बिना बताए विदेश फरार हो गया। जिसके बाद उसे न्याय के लिए एस.एस.पी. के समक्ष गुहार लगानी पड़ी।  एस.एस.पी. कपूरथला ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए एस.पी. नार्काेटिक्स को जांच के आदेश दिए। जांच के दौरान आरोपी हरप्रीत सिंह के खिलाफ लगे सभी आरोप सही पाए गए। जिसके बाद हरप्रीत सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!