जालंधर में सवारियों से भरी बस के साथ बड़ा हादसा, मचा हड़कंप

Edited By Kalash,Updated: 02 Apr, 2024 05:47 PM

accident with a bus full of passengers in jalandhar

जालंधर से होशियारपुर जा रही प्रिंस ट्रांसपोर्ट कंपनी की बस नंबर पी.बी. 09-एक्स-9725 आदमपुर के पास पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार में होने के कारण बेकाबू हो गई

आदमपुर (दिलबागी, ​​चांद): जालंधर से होशियारपुर जा रही प्रिंस ट्रांसपोर्ट कंपनी की बस नंबर पी.बी. 09-एक्स-9725 आदमपुर के पास पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार में होने के कारण बेकाबू हो गई। इस दौरान बस सीधा सड़क के किनारे बनी गंदे पानी की निकासी की ड्रेन में पलट गई। इस कारण बस में सवार 40-45 यात्रियों को गंभीर चोटें आईं। इस हादसे में जानी नुक्सान से बचाव रहा।  

PunjabKesari

मौके से मिली जानकारी के अनुसार प्रिंस ट्रांसपोर्ट कंपनी की यह बस दोपहर 3 बज कर 40 मिनट के करीब जालंधर से होशियारपुर की ओर रवाना हुई। गांव अरजन वाल के पास पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार बस अचानक ब्रेक लगाने के कारण बेकाबू हो गई और सीधा ड्रेन में जा गिरी।

PunjabKesari

गनीमत यह रही कि आगे से आ रही गाड़ियों को बस ने अपनी चपेट में नहीं लिया। हादसे का पता चलते ही एस.एच.ओ. रविंदरपाल सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे और बस से सवारियों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। कई सवारियां तो ड्रेन के गंदे पानी से लथपथ हो गई। वहीं इस हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। 

PunjabKesari

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!