Accident : तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवारों को रौंदा,  महिला को मौत,  2 घायल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 15 May, 2024 10:54 PM

accident speeding trolley crushes bike riders woman dies

आज बाद दोपहर जी.टी. रोड पर ट्रक ट्राले के नीचे आने के कारण मोटरसाइकिल सवार खुशप्रीत कौर (35) निवासी गांव खोसा दल सिंह वाला की मौत हो गई, जबकि उसकी माता नसीब कौर तथा भाई निक्का निवासी गांव दौलतपुरा उच्चा घायल हो गए, जिनको समाजसेवा सोसायटी द्वारा...

मोगा : आज बाद दोपहर जी.टी. रोड पर ट्रक ट्राले के नीचे आने के कारण मोटरसाइकिल सवार खुशप्रीत कौर (35) निवासी गांव खोसा दल सिंह वाला की मौत हो गई, जबकि उसकी माता नसीब कौर तथा भाई निक्का निवासी गांव दौलतपुरा उच्चा घायल हो गए, जिनको समाजसेवा सोसायटी द्वारा सिविल अस्पताल मोगा पहुंचाया गया। हादसे की जानकारी मिलने पर थाना सिटी मोगा के सहायक थानेदार गुरदीप सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे तथा जांच के अलावा आस-पास का निरीक्षण किया तथा लोगों से पूछताछ करने उपरांत ट्रक-ट्राले को कब्जे में ले लिया।

उन्होंने बताया कि निक्का अपनी बहन खुशप्रीत कौर तथा माता नसीब कौर के साथ अपनी बहन सोनिया निवासी बुक्कन वाला रोड मोगा के घर से उनका मोटरसाइकिल लेकर गांव जा रहे थे, जब वह नैस्ले डेयरी के पास पहुंचे, तो सामने से आ रहे ट्रक-ट्राले ने उनको टक्कर मारी, इस हादसे में खुशप्रीत कौर की ट्रक के नीचे आने के कारण मौत हो गई। जिसको सिविल अस्पताल मोगा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच अधिकारी सहायक थानेदार गुरदीप सिंह ने कहा कि मृतका एक बेटे की मां है तथा वह अपनी बहन को मिलने के लिए मोगा आई थी। उन्होंने कहा कि मृतका के पारिवारिक मैंबरों के बयानों पर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी तथा लाश को पोस्टमार्टम के बाद वारिसों के हवाले किया जाएगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!