Ludhaina में बारिश बनी जानलेवा, इंटरनेट केबल से फैले करंट ने ली 4 कुत्तों की जान

Edited By Kamini,Updated: 05 Aug, 2026 09:22 AM

accident involving 4 dogs due to electric shock

राजगुरु नगर स्थित MIG फ्लैट्स परिसर में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। परिसर में लटक रही एक इंटरनेट केबल के लोहे की ग्रिल और बारिश के पानी के संपर्क में आने से अचानक जोरदार करंट फैल गया।

लुधियाना (राज): राजगुरु नगर स्थित MIG फ्लैट्स परिसर में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। परिसर में लटक रही एक इंटरनेट केबल के लोहे की ग्रिल और बारिश के पानी के संपर्क में आने से अचानक जोरदार करंट फैल गया। इस खौफनाक हादसे की चपेट में आने से 4 बेजुबान कुत्तों की तड़प-तड़पकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 कुत्तों को कड़ी मशक्कत के बाद बचा लिया गया। 

गनीमत यह रही कि जिस समय पानी में करंट फैला, वहां से कोई राहगीर या स्थानीय निवासी नहीं गुजर रहा था, जिससे एक बड़ा मानवीय हादसा टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना शाम करीब 7 बजे की है। फ्लैट्स परिसर में रहने वाले बेजुबान स्ट्रीट डॉग्स को रोजाना की तरह सुरक्षित अंदर करने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान अचानक एक कुत्ता करंट की चपेट में आ गया। उसे बचाने और भागने की कोशिश में एक के बाद एक 4 बेजुबान करंट की चपेट में आते चले गए। चारों ने तड़प-तड़पकर मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

हादसा होते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई।  इसके बाद इंटरनेट कंपनी की टीम ने मौके पर पहुंचकर ऊपर से लटकती केबल को काटा और क्षेत्र को सुरक्षित किया, ताकि आगे कोई और बड़ा खतरा न बने। फिलहाल इस हादसे के बाद बिजली और इंटरनेट केबलों के अवैध जाल को लेकर निवासियों में रोष व्याप्त है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!