एक ही चिता पर किया पति-पत्नी का अंतिम संस्कार, मंजर देख नम हुई हर आंख

Edited By Vatika,Updated: 15 Aug, 2022 11:16 AM

accident husband wife died

यहां कि भीमा देवी कॉलोनी के लोगों की आंखें उस समय नम हो गई, जब रामबाग में पति-पत्नी का एक ही चिता पर संस्कार किया गया।

पिंजौरः यहां कि भीमा देवी कॉलोनी के लोगों की आंखें उस समय नम हो गई, जब रामबाग में पति-पत्नी का एक ही चिता पर संस्कार किया गया। बेटे रविंद्र के शव को पिता अमरजीत सिंह ने अग्नी दी। गौरतलब है कि गत दिवस रविंद्र परिवार के साथ होशियारपुर मासी के घर जा रहे थे। 

गढ़शंकर से आगे अड्डा सतनोर के पास तेज रफ्तार कैंटर ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में परिवार के 3 सदस्यों की मौत हो गई जबकि 4 लोग घायल हो गए। भीमा देवी कॉलोनी निवासी रविंद्र सिंह उर्फ रवि (29)पत्नी दिव्या (27), 6 साल का बेटा सचनूर, मां हरजीत कौर, बहनोई सौरभ व भांजा जैविक (1) कार में पंजाब जा रहे थे। रविंद्र , पत्नी दिव्या व भाजां जैविक की मौत हो गई जबकि 4 घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दिव्या गर्भवती थी। वहीं अंतिम संस्कार के मौके पर पूर्व चेयरमेन विजय बंसल, नगर निगम कालका के चेयरमैन कृष्ण लाल लांबा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!