हादसा इतना भयानक कि पलों में निकल गई एक ही परिवार के 3 सदस्यों की सांसे, मची चीख-पुकार

Edited By Vatika,Updated: 12 Aug, 2021 10:03 AM

accident 3 died

पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

संगरूर (सिंगला): मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे परिवार के 3 सदस्यों की एक पिकअप से टक्कर में मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मालविन्द्र सिंह, उसकी मां अमरीक कौर और लड़की गगनदीप कौर मोटरसाइकिल पर गांव गग्गड़पुर से वापस आ रहे थे। जब वह मुख्य सड़क से कुलारा जा रही सड़क के सामने पहुंचे तो सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी जिस कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर शवों को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखा दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!