ऊधमपुर से सराय रोहिला जा रही ए.सी. स्पैशल  ट्रेन पर पत्थरबाजी

Edited By swetha,Updated: 04 Feb, 2020 08:34 AM

ac going from udhampur to sarai rohila stone pelting on special train

ऊधमपुर से सराय रोहिला जा रही ए.सी. स्पैशल ट्रेन पर शरारती तत्वों द्वारा पत्थरबाजी करने का समाचार है।

पठानकोट(आदित्य): ऊधमपुर से सराय रोहिला जा रही ए.सी. स्पैशल ट्रेन पर शरारती तत्वों द्वारा पत्थरबाजी करने का समाचार है।

इस घटना में कोई जानी नुक्सान तो नहीं हुआ, परंतु रेलवे की संपत्ति को जरूर नुक्सान पहुंचा है। आर.पी.एफ. पठानकोट के पोस्ट कमांडर प्रदीप चौधरी ने बताया कि यह ट्रेन जब पठानकोट के पास भरोली जंक्शन के नजदीक पहुंची तो कुछ शरारती तत्वों ने ट्रेन के कोच नंबर ए-3 पर पत्थरबाजी कर दी जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन में एस्कार्ट कर रहे आर.पी.एफ. जवानों को यात्रियों ने घटना संबंधी बताया जिस पर आर.पी.एफ. पठानकोट ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!