Edited By Kamini,Updated: 29 Mar, 2023 04:06 PM

नगर की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमरजीत सिंह की अदालत ने एक मासूम बच्ची का शारीरिक शोषण कर उसकी हत्या करने के आरोप में आरोपी को सजा सुनाई है।
लुधियाना (मेहरा): नगर की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमरजीत सिंह की अदालत ने एक मासूम बच्ची का शारीरिक शोषण कर उसकी हत्या करने के आरोप में आरोपी को सजा सुनाई है। मिली जानकारी के अनुसार अदालत ने विनोद शाह निवासी दोराहा व रोहित कुमार शर्मा निवासी दोराहा को फांसी की सजा सुनाई है। जिला अटारनी पुनीत जग्गी व सरकारी वकील बी.डी. गुप्ता ने बताया की अदालत ने आरोपियों को 2 लाख 20 हजार रुपए जुर्माना भी अदा करने का आदेश दिया है। पुलिस थाना दोराहा ने पीड़ित बच्ची के पिता की शिकायत पर 10 मार्च 2019 को पास्को एक्ट व हत्या करने के आरोप में मामला दर्ज किया था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here