रेल यात्रियों के लिए अहम खबर : नांदेड़ साहिब व हरिद्वार के लिए चलने जा रही 2 रेलगाड़ियां

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 08 May, 2025 07:12 PM

2 trains going to nanded sahib and haridwar

पिछले लंबे समय से फिरोजपुर से हजूर साहिब और हरिद्वार को लेकर ट्रेन चलाने की मांग अब पूरी होने जा रही है।

पंजाब डैस्क : पिछले लंबे समय से फिरोजपुर से हजूर साहिब और हरिद्वार को लेकर ट्रेन चलाने की मांग अब पूरी होने जा रही है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दो ट्रेन फिरोजपुर से चलने की अनुमति दे दी है। उन्होंने कहा कि यह दो ट्रेन चलने से हिंदू सिख की धार्मिक आस्था ओर बढ़ जाएगी, क्योंकि सभी लोगों की आस्था हरिद्वार और नांदेड़ साहिब से जुड़ी हुई है। 

रेल मंत्रालय द्वारा एक ट्रेन हरिद्वार के लिए मंजूर की है, जोकि फिरोजपुर से बुधवार को रात्रि 22.40 पर चलेगी और पंजाब के फरीदकोट, कोटकपूरा, बठिंडा, रामपुरा फूल, बरनाला, धुरी, नाभा, पटियाला से होते हुए अगले दिन सुबह 8.30 पर हरिद्वार पहुंचेगी और 445 किलोमीटर का सफर तय करेगी, जबकि नांदेड़ साहिब के लिए शुक्रवार को दोपहर 1.25 पर ट्रेन फिरोजपुर से रवाना होगी जो कि रविवार सुबह 3.00 बजे नांदेड़ साहिब पहुंचकर 2020 किलोमीटर का सफर तय करेगी।  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!