साधु सिंह धर्मसोत की गिरफ्तारी के बाद AAP की प्रैस कांफ्रैंस, कही ये बातें

Edited By Vatika,Updated: 07 Jun, 2022 02:34 PM

aap s press conference after the arrest of sadhu singh dharamsot

पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत की गिरफ़्तारी के बाद आम आदमी पार्टी की तरफ से अहम प्रैस कांफ्रैंस की गई। प्रै

चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत की गिरफ़्तारी के बाद आम आदमी पार्टी की तरफ से अहम प्रैस कांफ्रैंस की गई। प्रैस कांफ्रैंस को संबोधन करते हुए आम आदमी पार्टी के नेता मालविन्दर सिंह कंग ने कहा कि आप की यह नीति है कि पार्टी भ्रष्टाचार को लेकर ज़ीरो टॉलरैंस पॉलिसी पर काम करती है, इसलिए पंजाब के लोगों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को वोट डालीं हैं। इसी सिद्धांत के तहत आज पूर्व कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को गिरफ़्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी पंजाब को लूटने वाले लोगों का ऐसा ही हाल होगा। हम पंजाब के लोगों को भरोसा दिलाते हैं कि भ्रष्टाचार के मामले में किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और न ही किसी को बख्शा जाएगा। मालविन्दर कंग ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने तो एक प्रतिशत कमीशन लेने वाले अपने मंत्री को नहीं बख्शा तो फिर किसी को भी नहीं बख्शा नहीं जाएगा।

 पंजाब के लोग अब सुख की सांस ले रहे हैं। जिस मंशा के साथ लोगों ने भगवंत मान को मुख्यमंत्री बनाया था, उसी सिद्धांत पर उनकी सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट लोगों को कानून के आधार पर सजा मिलेगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से की गई इस कार्यवाही का आम आदमी पार्टी स्वागत करती है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!