'आप' विधायक डा. निझ्झर को मिली सिख संस्था चीफ खालसा दीवान की जिम्मेदारी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 08 May, 2022 10:58 PM

aap  mla dr nijhar got the responsibility

अमृतसर हलका दक्षिणी से विधायक डा. इंद्रबीर सिंह निझ्झर आज सिख संस्था चीफ खालसा दीवान के नए प्रधान बने।

अमृतसर (सागर): अमृतसर हलका दक्षिणी से विधायक डा. इंद्रबीर सिंह निझ्झर आज सिख संस्था चीफ खालसा दीवान के नए प्रधान बने। उनका मुकाबला चीफ़ खालसा दीवान के मैम्बर सर्बजीत सिंह के साथ था। सर्बजीत सिंह को 85 और डा. इंद्रबीर सिंह निझ्झर को 243 वोटें पड़ीं। जिक्रयोग्य है कि चीफ खालसा दीवान के कुल 517 मैंबर हैं, जिनमें से 329 मैंबर की तरफ से अपनी वोट का इस्तेमाल किया गया, जिनमें से एक वोट खारिज हुई और 85 वोट सर्बजीत सिंह को बाकी 243 वोट डा. इंद्रबीर सिंह निझ्झर को पड़ीं। जीतने के बाद इंद्रबीर सिंह निझ्झर बातचीत कहा कि आने वाले समय में चीफ खालसा दीवान में नई शैक्षिक कदम उठाने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस बार चीफ खालसा दीवान में कोई धड़ेबाज़ी नहीं होगी। डा. निझ्झर ने कहा कि बच्चे आत्म निर्भर बनाने के लिए उनके लिए भारी डिवैल्पमैंट प्रोग्राम और सैंटर स्थापित किए जाएंगे। आम आदमी पार्टी के विधायक होने के नाते सरकारी तौर पर चीफ ख़ालसा दीवान का शैक्षिक स्तर ऊंचा उठाने के लिए वह भरपूर कोशिश करेंगे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!