बजट को लेकर आम आदमी पार्टी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बताई 10 बड़ी बातें

Edited By Kamini,Updated: 27 Jun, 2022 06:39 PM

aam aadmi party held a press conference regarding the budget told 10 big things

आज पंजाब सरकार द्वारा बजट पेश किया गया। मान सरकार द्वारा आज पंजाब का पहला बजट 1.55 लाख करोड़ का पेश किया .......

चंडीगढ़: आज पंजाब सरकार द्वारा बजट पेश किया गया। मान सरकार द्वारा आज पंजाब का पहला बजट 1.55 लाख करोड़ का पेश किया गया।  पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन की कार्रवाई दौरान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा 2022-23 का बजट पेश किया गया है। उन्होंने पहला पेपरलेस बजट पेश किया। बजट के बाद आम आदमी पार्टी ने प्रेस कॉफ्रेंस की। इस दौरान  अमन अरोड़ा ने कहा कि जनता के अनुसार ही बजट तैयार किया गया है। इस दौरान उन्होंने बजट की 10 बड़ी बात बताई है। 

  • राज्य में सी.सी.टी.एम. नैटवर्क से कवर किया जाएगा।
  • इस साल 117 मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे।
  • जेलो के अंदर वी.आई.पी. सैल बंद किए जाएंगे
  • गरीबो को आटे की होम डिलीवरी प्राप्त होगी।
  • 5 सालों में 16 नए मैडीकल कॉलेज खोले जाएंगे।
  • ड्रोसटैप डिलीवरी सर्विस शुरू की जाएगी। 
  • पंजाब पुलिस में 10 हजार नौकरियां निकाली जाएंगी। 
  • 1 जुलाई से बिजली बिलों में 300 यूनिट मुफ्त दी जाएगी।
  • ओ.बी.सी., एस.सी. विद्यार्थियों हेतु प्री मैट्रिक स्कालर्शिप 79 करोड़ दी जाएगी।
  • पंजाब यूनिवर्सिटी पटियाला को 200 करोड़ा रुपए रिजर्व रखे गए।

बता दें इससे पहले  बजट को लेकर हरपाल चीमा ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। इस बीच, हरपाल चीमा ने कहा कि बजट में पंजाब के सभी वर्गों की समस्याओं को ध्यान में रखा गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मौजूदा हालात किसी से छिपे नहीं हैं। हरपाल चीमा ने कहा कि पिछले समय दौरान सरकारों ने वित्तीय नासमझी का सबूत दिया है,  जिस कारण पंजाब आज कर्ज में डूबा हुआ है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!