परिवार में छाया मातम, स्टडी वीजा पर कैनेडा गए युवक की हादसे में मौत

Edited By Sunita sarangal,Updated: 20 Sep, 2020 12:59 PM

a young man who went to canada on a study visa died in an accident

पारिवारिक सदस्यों से मिली जानकारी के अनुसार प्रभदीप दिसंबर 2019 में स्टडी वीजा पर कैनेडा गया था। करीब 6 महीने.........

शाहकोट: अच्छे भविष्य के सपने लेकर करीब 8 महीने पहले स्टडी वीजा पर गए युवक की कैनेडा के वैनकुवर में गत रात एक सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रभदीप सिंह थिंद (19) पुत्र हरविन्दर सिंह थिंद निवासी आजाद नगर के रूप में हुई है।

पारिवारिक सदस्यों से मिली जानकारी के अनुसार प्रभदीप दिसंबर 2019 में स्टडी वीजा पर कैनेडा गया था। करीब 6 महीने पहले उसने नई कार खरीदी थी। शुक्रवार को वह अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए निकला था। दोस्तों को उनके घर छोड़कर वापस लौटते ही रहा था कि एक भयानक सड़क हादसे में उसकी जान चली गई। हादसे का पता चलते ही आजाद नगर और उनके गांव नवां किला में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार द्वारा युवक के शव को वापस लाने के लिए कोशिशें की जा रही हैं। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!